Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में चाकू से गला काटकर महिला की हत्या:पार्टनरशिप में होटल चलाती थी; 3 बच्चों की मां, एक की शादी हो चुकी

झज्जर में महिला की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मामला गांव खानपुर का है। महिला की पहचान बाला के रूप में हुई है। महिला झाड़ली में किसी व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में होटल चलाती थी।

मिली जानकारी के अनुसार महिला शादी के बाद अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थी। महिला के 3 बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और 2 लड़के हैं। लड़की की शादी हो चुकी है। साल्हावास थाना एसएचओ ने बताया मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Exit mobile version