Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत; टक्कर मारने के बाद ड्राइवर फरार, दिल्ली बाइपास पर हुआ हादसा

बीते दिन रोहतक के सांपला स्थित दिल्ली बाइपास पर महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब महिला प्लॉट में पशुओं का गोबर डालने के लिए जा रही थी। इस हादसे में अधेड़ महिला की मौत हो गई। वहीं वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

सांपला के वार्ड नंबर 11 निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी मां वर्षीय सुशीला देवी (57) प्रतिदिन पशुओं को चारा डालने के बाद सुबह पशुओं का गोबर डालने के लिए दिल्ली बाइपास पुल के पास प्लॉट में जाती थी। रविवार सुबह भी वह हर रोज की तरह प्लाट में जा रही थी।

उन्होंने बताया कि सुशीला देवी पैदल-पैदल अपनी साइड में चल रही थी। जब दिल्ली बाइपास के NH-9 पर पहुंची तो इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में सुशीला देवी को गंभीर चोटें आई। वहीं अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

सत्यवान ने बताया कि उसकी मां सुशीला देवी की एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। सूचना पाकर परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे और सुशीला देवी को संभाला।

उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की तेज गति व लापरवाही से चलते यह हादसा हुआ है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version