पानीपत के बत्रा कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे का एक महिला ने अपहरण कर लिया। जब देर शाम तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों से उसे ढूढ़ना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाली तो उसमें महिला बच्चे को ले जाते दिखाई दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस महिला के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

बता दें कि गायब हुए बच्चे का नाम नितिन है। सीसीटीवी कैमरे में बच्चे को ले जाते दिखी महिला के बारे में उसकी मां द्रौपदी ने बताया कि वह परिवार के साथ 20 पहले इसी कॉलोनी में रहने आई थी। लोगों ने उसे कई बार आते-जाते देखा है। वहीं बच्चा ना मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी है।   

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!