Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जींद में मकान गिरने से महिला घायल, बछड़े की मौत; विधवा और पशुओं पर गिरा मलबा- बरसात के कारण मकान में आ गई थी दरारें

जींद में नरवाना के गांव धरौदी की गढ़ी पत्ती में मकान का एक हिस्सा ढह गया। मलबा गिरने से एक पशु की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रभान के मकान का पिछला हिस्सा ढह गया। इस दौरान मकान में चंद्रभान की पत्नी रामरती सोई हुई थी तथा पशु बंधे हुए थे। ग्रामीणों की मदद से रामरती और पशुओं को बाहर निकाला गया। जिसमें में गाय के एक बछड़े की मौत हो गयी। रामरती गंभीर रुप से घायल होगई। जिसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रामरती के पति चंद्रभान की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया जाता है की पिछले दिनों हुई बरसात के कारण मकान में दरार आ गयी थी। आशंका जताई जा रही है कि दरार आने की वजह से है कि यह हादसा हुआ है।

Exit mobile version