Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बीच-बचाव में आई महिला की हत्या: सिर में लकड़ी का फटा लगा; इलाज के दौरान हुई मौत

रोहतक में सांपला कस्बे के अंदर दो लोगों के बीच आपसी कहासुनी में झगड़ा हो गया। झगड़े को सुलझाने के लिए बीच में आई महिला की सिर में लकड़ी का फटा लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी अनुसार सांपला क्षेत्र में गत रात्रि को प्रीमियम फैक्ट्री प्लाईवुड दह कौरा रोड में राहुल दरभंगा बिहार व मंटू मांझी पटना बिहार का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। झगड़े के बीच में किरण पत्नी राहुल उम्र करीब 26 साल आई तो सिर में लकड़ी का फटा लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

झगड़े के दौरान सिर में फटा लगने से घायल हुई महिला किरण की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पाकर शहर चौकी इंचार्ज अंकिता मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई भेज दिया।

शहर चौकी इंचार्ज अंकिता ने बताया कि मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Exit mobile version