Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में फंदे पर लटकी मिली महिला,इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, बोले-लड़का न होने पर ताने मारते थे

रोहतक के महम क्षेत्र के गांव किशनगढ़ में एक विवाहिता फंदे से लटकी मिली। ससुराल वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर महिला को नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मृतका की शादी करीब 4 साल पहले किशनगढ़ निवासी अनिल के साथ हुई थी। मृतका की मां पूनम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करता था। पूजा की तीन बेटियां थीं। लड़का न होने के कारण ससुराल वाले ताने मारते थे।

इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। पूनम का आरोप है कि पति अनिल, सास मुन्नी देवी, देवर नीरज, देवरानी प्रमिला और ननद सुमन ने उसकी बेटी को मारपीट कर फांसी पर लटका दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान पूजा की मौत हो गई।

महम शहर चौकी प्रभारी पीएसआई दिनेश के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की मां की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version