Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में फांसी के फंदे पर लटकी महिला:मानसिक रूप से थी परेशान, एफएसएल टीम व पुलिस कर रही जांच

रोहतक की चिन्योट कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली एक अधेड़ उम्र की महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया।

मृतका की पहचान गांव बलियाना निवासी शीला के रूप में हुई। मृतका के पति राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी शीला मानसिक रूप से बीमार थी और पिछले करीब 10 साल से किराए पर चिन्योट कॉलोनी में रहती थी। आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

शीला के पति राजकुमार ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसी पत्नी घर छोड़कर किराए पर रहने लगी थी। उसके दो बेटे हैं, जिन्हें भी वह छोड़कर चली गई। कभी बच्चों की याद आती थी तो वह घर भी आ जाती थी। अचानक फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के पीछे का कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है।

पीजीआई थाना के कार्यकारी इंचार्ज जसवंत ने बताया कि एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका के परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार थी। पुलिस ने मृतका के पति राजकुमार के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version