Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ससुरालियों के किये अत्याचारो से जान बचा भागी महिला :पति को दूसरी औरत से संबंध बनाते देख टोका तो पत्नी का काटा कान, पति समेत 7 पर FIR दर्ज़

जींद के नरवाना खंड में गढ़ी थाना पुलिस ने पति के अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी से मारपीट करने, शारीरिक व मानसिक यातना देने पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

रोहतक की रहने वाली एक महिला ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 वर्ष पहले उसकी शादी गांव रेवर निवासी रमेश के साथ हुई थी। इस दौरान उसे चार बच्चे हुए, जिनमें दो लड़की व दो लड़के हैं। उसने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी दूसरी औरत से अवैध संबंध हैं। रमेश दूसरी महिला के बहकावे में आकर उसके साथ मारपीट करता है। घर बसाने की कई बार कोशिश की। परिजनों ने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन उसका पति रमेश नहीं माना।

14 नवंबर को वह अपने मकान की छत पर बैठी बच्चों को खाना खिला रही थी तभी उसने अपने पति रमेश को गलत काम करते हुए देख भी लिया। जब उसने विरोध जताया तो उसके पति रमेश ने अन्य परिजनों को आवाज देकर बुला लिया। सभी ने आते ही उसके साथ मारपीट की व शारीरिक यातनाएं दी। इस दौरान पति रमेश ने उसका कान तक काट लिया। किसी तरह वह अपनी जान बचा कर पड़ोसियों के घर पहुंची और घटना से अवगत करवाया।

बाद में वह अपने मायके आ गई और अपने परिजनों को सारी बातें बताई। जिस पर मायका पक्ष ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती करवाया। महिला ने कहा कि अगर वह नहीं भागती तो ससुराल वाले उसे जान से मार देते। हालांकि परिजनों ने उसके ससुराल वालों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

गढ़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति रमेश, झंडू, सतीश, मिठुन, रामधारी, सरबजीत और जेठानी के खिलाफ मारपीट करने, अवैध संबंध, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Exit mobile version