Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाला में करवा चौथ पर महिला की मौत:नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कुचला; पति के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी

करनाल में ताऊ देवी लाल चौक पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ रिश्तेदार के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को करवा चौथ के दिन करनाल के कर्ण विहार निवासी बाला देवी अपने पति सुभाष के साथ बाइक पर सवार होकर शिव कॉलोनी में रिश्तेदार के घर जा रही थीं। वे अपने परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे, जिसकी दस दिन पहले मौत हो गई थी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि महिला बाला देवी की मौत हो गई है, जबकि उसके पति सुभाष घायल हुए है। घायल को अस्पताल भेज दिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। शिकायत के अनुरूप ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version