हरियाणा के पानीपत जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक अपनी नई साइकिल पर अपनी मामी के साथ गांव कालखा जा रहा था। रास्ते में असंध नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों नीचे गिर गए और ट्रक के पहिए ने महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गिरने से भांजा भी घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से ट्रक समेत फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया था, जिसका आज पोस्टमार्टम होगा।

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में जगदीश ने बताया कि वह कालखा गांव का रहने वाला है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। 10 दिसंबर को वह अपनी मामी रेखा के साथ अपनी नई साइकिल पर सवार होकर गांव की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 3 बजे जब वे नहर बाइपास स्थित अंकित फिंलिग स्टेशन के पास पहुंचे तो वहां पीछे से असंध नाका की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आया, जिसने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संतुलन बिगड़ने पर वे नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही ट्रक का पहिया मामी के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वह खुद घायल हो गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!