Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोड क्रॉस करते वक्त बस की टक्कर से महिला की मौत ,काम से पति संग लौट रही थी वापस

पानीपत जिले के समालखा कस्बे में सड़क पार कर रही एक महिला को बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से बस समेत फरार हो गया। घायल अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। जहां आज उसका पोस्टमार्टम होगा। महिला चार बच्चों की मां थी। जिसमें दो बेटे और दो बेटी हैं। एक बेटा-बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं।

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि वह गांव पगरा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वह दो माह पहले ही पानीपत काम के लिए आया है। वह अपनी पत्नी गुलाब बाई विश्वकर्मा (46) के साथ समालखा के गांव झट्टीपुर में चिनाई का काम में मजदूरी करता है।

11 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी पत्नी गुलाब बाई विश्वकर्मा व अन्य जानकार मुकेश के साथ गुप्ता टेक्सटाइल फैक्ट्री से रोड के दूसरी तरफ जा रहे थे। मुकेश सड़क पार कर चुका था। उसकी पत्नी सड़क पार कर रही थी और वह खुद उसके पीछे फैक्ट्री के पास खड़ा था।

जब उसकी पत्नी सड़क पार करने लगी तो पानीपत से दिल्ली की ओर जाने वाले जीटी रोड पर मलिक पेट्रोल पंप के सामने से एक तेज रफ्तार सफेद बस आई। जिसने देखते ही देखते उसकी पत्नी को टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से बस समेत दिल्ली की तरफ फरार हो गया। जिस वजह बस का नंबर नहीं देख सके। हादसे में घायल महिला को तुरंत समालखा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई।

Exit mobile version