Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में महिला को डंपर ने कुचला, मौके पर मौतगांधरा मोड़ पर कई वर्षों से लगा रही थी फलों की रेहड़ी

रोहतक के गांधरा मोड पर शुक्रवार को एक हाइवा डंपर ने महिला को कुचल दिया। जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मृतक महिला की पहचान गांव इस्माईला निवासी करीब 45 वर्षीय किताबो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला किताबो गांधरा मोड़ पर कई सालों से फल बेचने का काम करती थी।

हर रोज की तरह वह शुक्रवार को भी गांधरा मोड़ पर फल बेचने आई थी। इसी दौरान जब वह गांधरा मोड़ पर फल बेच रही थी तो तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा डंपर ने उसे टक्कर मार दी।

एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण महिला किताबो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने महिला को संभाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर सांपला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

सांपला थाना के एसएचओ सुलेंद्र सिंह ने बताया कि गांधरा मोड़ पर महिला का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली है। एक्सीडेंट में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है। मृतका महिला किताबो के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version