रोहतक में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सोनीपत यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को खोखराकोट से काबू किया। एनसीबी की टीम ने आरोपी महिला के कब्जे से 25.24 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया। एनसीबी टीम आरोपी महिला को अपने साथ ले गई। सोनीपत यूनिट इंचार्ज अजय धनखड़ ने बताया कि यूनिट की एक टीम एएसआई रोहताश की अगुवाई में थाना शहर एरिया में गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रैनकपुरा खोखराकोट की रहने वाली बाला को उसके घर के आगे वाली गली से हेरोइन के साथ पकड़ा। बाला देवी नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ी थी।

अजय धनखड़ ने बताया कि आरोपी महिला की महिला पुलिसकर्मी ने तलाशी ली तो उसके पास से 25.24 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में एनसीबी टीम ने आरोपी महिला के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज करवाया। ताकि नशे के नेटवर्क तक पहुंचा जा सके। सोनीपत यूनिट इंचार्ज अजय धनखड़ ने बताया कि नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। आए दिन नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है, ताकि नशे के नेटवर्क तक पहुंचा जा सके। आरोपी नशा कहां से खरीदकर ला रहे हैं और कहां बेचते है, इसके बारे में पूछताछ चल रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!