रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने महिला को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। महिला से कुल 29 ग्राम 08 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। महिला आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि अनिल के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की बाल्मिकी चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की करतारपुरा निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये बांगड सिनेमा फ्लाई ओवर करतारपुरा से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान नीलम पत्नी मोनु निवासी करतारपुरा रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 29 ग्राम 08 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 290/2026 अंकित किया गया है।
