Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गोहाना: डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण करने वाली महिला गिरफ्तार; रोहतक की रहने वाली थी महिला- बच्ची को बेचने की मंशा से उठाया था

 गोहाना के नागरिक अस्पताल से गुरुवार शाम को अगवा की गई डेढ़ साल की बच्ची टीना को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। शहर पुलिस ने ठसका रोड स्थित कबीर बस्ती से ममता उर्फ सुमन और शाम सुंदर उर्फ सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस सीसीटीवी से मिले सुराग के बाद दोनों को तलाश करते हुए बस्ती में पहुंची थी।

ममता और शाम दोनों बीर बस्ती में किराए के मकान में लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे। मूलरुप से ये रोहतक के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनको पैसों की जरूरत थी और बच्ची टीना को को बेचने के लिए उठाया था। उम्मीद थी कि इससे काफी रुपया मिलेगा।

पता चला है कि शाम सुंदर उर्फ सुरेंद्र कुछ महीने पहले तक बाबा बनकर रहता था। इससे उसका गुजर बसर नहीं हुआ। इस बीच उसकी ममता उर्फ सुमन से बातचीत हुई तो उसने बाबा का चौला उतार दिया ओर उसके साथ कबीर बस्ती में रहने लगा। पिछले कुछ दिनों से वह ड्राइवर का काम कर रहा था। इससे दोनों के घर का खर्च नहीं निकल पा रहा था। दोनों ने इसके लिए बच्ची का अपहरण कर उसे बेचने की प्लानिंग बनाई थी।

पूरा मामला जानने के लिए निचे दिए लिंक को खोले

Exit mobile version