Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में महिला और युवक नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार: 128 ग्राम अफीम व 6.88 ग्राम हेरोइन बरामद

रोहतक पुलिस की टीम ने अलग-2 स्थानो से महिला व युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। महिला से 6.88 ग्राम हैरोईन व युवक से 128 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे नशा निरोधक शाखा की टीम खरावड बाईपास चौक रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की जींद निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये दिल्ली रोड पर स्थित दुकान के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान देवेन्द्र पुत्र जयकिशन निवासी पोली जींद के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास 128 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 108/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
दौराने गश्त कच्ची गढी मौहल्ला से शीलु निवासी कच्ची गढी मौहल्ला को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया। महिला से 6.88 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। महिला के खिलाफ थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 129/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version