Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी:बारिश के भी आसार, हिसार-जींद के गांवों में फसलों को नुकसान, तापमान 5 डिग्री गिरा

हरियाणा में अगले 24 घंटे 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही आज यानि रविवार को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आसमान साफ ​​रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 27.36 सेल्सियस रहने की संभावना है। हरियाणा में कल का न्यूनतम तापमान 16.79 सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 32.19 सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, दो दिन से प्रदेश में मौसम खराब चल रहा है। मौसम में आए बदलाव के कारण राजस्थान से सटे हिसार, सिरसा, फतेहाबाद के अलावा जींद जिले के गांवों में ओलावृष्टि हुई। इन जिलों समेत 17 शहरों में बारिश भी हुई।

बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 16 मार्च तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई थी। इसके चलते फाग के दिन दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। चार जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।

इसमें हिसार, फतेहाबाद, जींद और डबवाली के मय्यड़ व आसपास के गांवों और सिरसा के बुढ़ाखेड़ा खेड़ा में ओलावृष्टि शामिल है।

इसके अलावा यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, पलवल आदि में बारिश हुई।

ओलावृष्टि के कारण इन जिलों में कुछ स्थानों पर फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। इस समय सरसों की फसल पक चुकी है और कटाई चल रही है। वहीं, गेहूं की फसल की कटाई भी शुरू होने वाली है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 16 मार्च तक बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण तेजी से बढ़ रहे अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। हिसार का तापमान जो 32 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, वह घटकर 28 पर आ गया है। इसी तरह अन्य जिलों के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।

Exit mobile version