Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

3 बजे तक सरकार से बातचीत का इंतजार करेंगे, फिर पंचायत में तय करेंगे अगली रणनीति, गुरनाम चढ़ूनी का बड़ा ऐलान

धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ग्रुप के किसान शाहाबाद में कल से एकत्रित हुए थे। इस मौके पर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि अभी कोई ज्यादा लंबा-चौड़ा फैसला नहीं हुआ है।

सारे हरियाणा से किसान पहुंच रहे हैं और किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी। अभी सरकार ने जगह-जगह किसानों को रोकना और गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। कई किसानों को घर पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बावजूद काफी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। 3 बजे के बाद पंचायत में फैसला होगा। हो सकता है दोबारा लाठी भी खानी पड़े।

Exit mobile version