Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

“सुवेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के मुख्यमंत्री? गृह मंत्रालय अपने पास रखने और 2 डिप्टी सीएम (रूपा गांगुली समेत) की चर्चा, शाम 5 बजे ऐलान का दावा”

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी CM दार्जिलिंग से पुरुष विधायक होगा।

सुवेंदु के पास गृह मंत्रालय का प्रभार होगा। कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक के बाद आज शाम 5 बजे तीनों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 9 मई को मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी CM शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

विधायक दल की बैठक को लेकर शाह आज सुबह जब कोलकाता पहुंचे तो एयरपोर्ट पर सुवेंदु ने ही उनका स्वागत किया था। शाह को CM चुनने के लिए भाजपा ने ऑब्जर्वर बनाया है।

Exit mobile version