Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

1 से 7 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह, रोहतक Zoo में होंगे खास जागरूकता कार्यक्रम

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

1 से 7 अक्टूबर तक देशभर में वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान रोहतक के तिलयार स्थित Zoo में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और आम लोगों को वन्यजीवों के महत्व, उनके संरक्षण और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा। Zoo में आने वाले विद्यार्थियों को वन्यजीवों के बारे में जानकारी देने के साथ संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
वन्यजीव सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि वन्यजीव और प्राकृतिक पर्यावरण हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके संरक्षण में हर व्यक्ति की भूमिका है।

Exit mobile version