Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में वन्य प्राणी में भर्ती: पहली बार सरकार महिलाओं को भी देगी मौका,अनिवार्य शारीरिक मानदंड में बदलाव करते हुए स्पीड वॉकिंग टेस्ट को किया शामिल

हरियाणा सरकार जल्द ही वन्य प्राणी निरीक्षक के खाली पदों को भरने जा रही है। कैबिनेट में नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव के बाद पहली बार सरकार महिलाओं को भी मौका देगी। नियुक्ति में अनिवार्य शारीरिक मानदंड में बदलाव करते हुए स्पीड वॉकिंग टेस्ट को शामिल किया गया है। पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग शारीरिक मापदंड तय किया गया है।

मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा राज्य वन्य प्राणी परिरक्षण विभाग, राज्य सेवा लिपिक वर्गीय, कार्यकारी अनुभाग एवं विविध (समूह-ग) सेवा नियम, 1998 में संशोधन किया गया है।

हरियाणा राज्य वन्य प्राणी परिरक्षण विभाग में वन्य प्राणी निरीक्षक की नियुक्ति के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड तय नहीं है। वन्य प्राणी रक्षक की नियुक्ति में न्यूनतम शारीरिक मानदंड निर्धारित तो थे लेकिन इसमें स्पीड वॉकिंग टेस्ट नहीं था। साथ ही महिला उम्मीदवार का कोई प्रावधान नहीं था, इसलिए इन नियमों में संशोधन किया गया है।

संशोधन के बाद अब पुरुषों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड के तहत कद 168 सेमी, छाती बिना फुलाए 79 सेमी और छाती फुलाकर 84 सेमी होनी चाहिए। महिला के लिए कद 155 सेंटीमीटर की है। साथ ही पुरुषों के लिए 25 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 14 किलोमीटर वॉकिंग टेस्ट 4 घंटे में पूरा किया जाना है।

Exit mobile version