Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

​​​​​​​गुरुग्राम में पत्नी के बॉयफ्रेंड ने की कॉन्ट्रेक्टर की हत्या:पहले किडनैप किया, फिर रस्सी से गला घोंटा; उसके बाद गड्‌ढा खोदकर दफनाया

गुरुग्राम में गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी के कांट्रेक्टर की हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई ओर नहीं, युवक को दोस्त ही निकला। आरोप है कि कांट्रेक्टर को पहले किडनैप किया गया, फिर रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी।

इसके बाद उसके शव को एविल सोसाइटी गांव मोहम्मदपुर के पास जमीन में दफना दिया। युवक घर नहीं पहुंचा तो परिवार को चिंता हुई। तलाश करने पर भी नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस की जांच में युवक के दोस्त पर शक गया। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने शव को बरामद करा दिया। यहां भी पता चला कि आरोपी के मृतक की पत्नी से अनैतिक संबंध थे। इन संबंधों में बाधा बनने पर ही हत्या की गई।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी और उसके यूपी के मेरठ निवासी दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

Exit mobile version