Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पत्नी को दरांती से काट खेत में फेंका खून से लथपथ शव; पति ने गर्दन और बाजू पर किए वार

अंबाला में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहाँ गांव महमुदपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की दरांती से गर्दन और बाजू पर कई वार कर उसकी निर्मम हत्या करदी और खून से लथपथ शव खेतों में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बुधवार देर शाम खेतों से महिला का शव बरामद किया।

मृतक महिला की शिनाख्त करीब 55 वर्षीय प्रकाशो देवी पत्नी बलदेव राणा के रूप में हुई है। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रकाशो देवी अपने पति बलदेव राणा के साथ खेत में घास लेने के लिए गई थी। देर शाम तक भी वापस न लौटने पर परिजनों को शक हुआ। खेत में जाकर देखा तो प्रकाशो देवी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। मुंह, गर्दन, बाजू समेत शरीर के कई हिस्सों पर तेजधार हथियार से वार किए हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने दरांती से ही प्रकाशो देवी हत्या की है।

फिलहाल हत्या के पीछे के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन बताया गया कि आपसी अनबन के चलते ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। कल गुरुवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Exit mobile version