Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या

रोहतक के शास्त्री नगर में शनिवार को 35 वर्षीय पूनम की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप पूनम के पति मंजीत पर लगाया है। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मंजीत एक महीने से घर से बाहर गया हुआ था। शुक्रवार की रात को मंजीत घर आया था। सुबह करीब सवा 9 बजे पत्नी की हत्या के बाद स्कूटी से फरार हो गया। वारदात का खुलासा घटना के करीब 7 घंटे बाद उस वक्त हुआ जब मंजीत के बच्चे स्कूल से घर आए। दोनों बहन-भाई को उनकी मां का शव कमरे के फर्श पर पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने अपने मामा को इसके बारे में जानकारी दी। सिटी थाना पुलिस ने पूनम के भाई के बयान पर आरोपी मंजीत और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

पुलिस के अनुसार सोनीपत के गोपालपुर की पूनम की शादी शास्त्री नगर के मंजीत के साथ हुई थी। दोनों एक बेटा और एक बेटी है। पूनम के साथ उनका पति अक्सर विवाद रखता था। पिछले एक महीने से मंजीत घर से गया हुआ था। शुक्रवार रात को मंजीत घर पर आया था। पुलिस के मुताबिक बच्चों ने परिजनों को बताया है कि शनिवार की सुबह भी मंजीत की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान मंजीत ने अपनी पत्नी को कहा कि बच्चों को स्कूल जाने दे, फिर बात करते है। बच्चे 3 बजे स्कूल से लौटे तो पूनम मृत मिली।

पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें मंजीत एक पड़ोसी के मकान से करीब सवा नौ बजे निकलकर आता दिखा है। इसके बाद बाइक पर फरार हो जाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने मकान काे अंदर से बंद कर दिया था। इसके बाद छत से रास्ते से फरार हुआ। सिटी थाना एसएचओ राकेश सैनी के अनुसार जल्द ही आरोपी मंजीत की गिरफ्तारी होगी।

Exit mobile version