Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या: आरोपी पति फरार, ससुराल वाले करते थे मारपीट

रोहतक के गांव बलियाना में पति द्वारा अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बीते दिन घरेलू कलह के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी को गोली मार दी थी। जिसमें घायल महिला को पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

पिलाना गांव निवासी अतुल ने आईएमटी पुलिस थाने में शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वे दो भाई-बहन है। उनकी बहन मोनिका बड़ी है। जिसकी शादी 2010 में जिला झज्जर के गांव कौंदरावाली निवासी विनोद के साथ हुई थी। उसकी बहन को 2 बच्चे (बड़ी बेटी व छोटा बेटा) हैं। उसकी बहन मोनिका के साथ उसका जीजा विनोद, जेठ प्रदीप और देवर सोनू झगड़ा करते थे। जिससे परेशान होकर उसकी बहन मोनिका परिवार सहित गांव बलियाना में किराए के मकान में रहती हैं।

उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बहन मोनिका को गोली मार दी। जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा, तो देखा कि उसके सिर में गोली लगी है। जिसे विनोद ने ही गोली मारी है। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

आईएमटी थाना प्रभारी दिलबाग ने बताया कि रोहतक के गांव बलियाना निवासी एक महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी। महिला के भाई पिलाना निवासी अक्षय के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version