Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पति को छोड़कर भागी पत्नी: खाना खाकर एक साथ सोए, आधी रात को हुई गायब- पति बोला; अपनी मर्जी से गई

Ring Ceremony , a Hindu wedding ritual wherein bride and groom hand over their rings to each others as symbol of love

रोहतक में एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। रात को वह अपने पति के साथ सोई थी। आधी रात को पति नींद से जागा तो पत्नी गायब थी। पूरे घर में उसे तलाशा गया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

रोहतक निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 5 फरवरी 2022 को यमुनानगर निवासी महिला के साथ हिंदू रिति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। वहीं 21 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में जाकर रात करीब 10 बजे सो गया। दोनों ही साथ में सोए थे।

उसने बताया कि उसकी आंख आधी रात करीब 2 बजे खुली, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं है। पूरे घर में उसने अपनी पत्नी की तलाश की, लेकिन नहीं मिली। रिश्तेदारी में भी उसने पता किया, वहां से भी कोई सुराग नहीं लगा।

उसने शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी अपनी मर्जी से घर से कहीं चली गई। उसने कानों में सोने के कुंडल, हाथों की उंगलियों में सोने की 2 अंगूठी, गले में सोने का मंगलसुत्र, पैरों में चांदी की पाजेब आदि आभूषण पहने हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version