Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

₹100 के विवाद में कस्सी मारकर पत्नी की हत्या:15 दिन पहले पटना से सोनीपत आया था परिवार; युवक ने पहले साले संग पी शराब

गांव सिटावली में किसान के खेत में बने कमरे में रह रही 32 वर्षीय राजवंती की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला के पति नरेश पर हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दंपती के बीच अक्सर घरेलू कलह रहता था। आरोप है कि वारदात के समय नरेश शराब के नशे में था। घटना की सूचना मिलने पर मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया।

मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नरेश कुमार अपनी पत्नी राजवंती और करीब दस साल के बेटे के साथ गांव सिटावली में किसान राजेंद्र के खेत में बने कमरे में रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। नरेश ने शराब के नशे में व पुराने विवाद के चलते राजवंती पर कस्सी से हमला कर दिया। राजवंती के चेहरे, सिर व पेट पर कई वार किए गए हैं। हमले में महिला की मौत हो गई।

मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलीराम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version