Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अंडे की सब्जी न बनाने पर बीवी का कत्ल:गुरुग्राम के निर्माणाधीन मकान में रह रहे थे पति-पत्नी, बसोली से उतारा मौत के घाट

गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसकी पत्नी ने उसके लिए अंडे की सब्जी नही बनाई थी। गुरुग्राम पुलिस ने 32 वर्षीय महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बसोली (हथोडीनुमा औजार) व बेल्ट भी बरामद की है।

आपको बता दें कि, 13 मार्च को गुरुग्राम की पालम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चौमा गांव में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला मृत अवस्था में मिली, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतका की पहचान अंजिल यादव पत्नी लल्लन यादव निवासी बिहार के रुप में हुई थी। पुलिस में निर्माणधीन बिल्डिंग के केयर टेकर की शिकायत पर पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी पति लल्लन यादव को तीन दिन बाद दिल्ली के सराय काले खां से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। 35 वर्षीय आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक 12/13 मार्च की रात को लल्लन ने शराब पी ली थी और इसने अपनी पत्नी अंजलि को अंडे की सब्जी बनाने के लिए कहा तो अंजली ने अंडे की सब्जी बनाने से मना कर दिया। बस इसी बात से गुस्साए लल्लन ने अंजली को बसोली (हथोडीनुमा औजार) व बेल्ट से पीटा जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हत्या को अंजाम देकर आरोपी पुलिस से बचने के लिए वहा से भाग गया

Exit mobile version