Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में गर्दन काट कर पत्नी की हत्या:पुलिस को कॉल कर पति बोला- मैंने बीवी को मार डाला, लाश पड़ी है, आ जाओ

हरियाणा के सिरसा में शनिवार अलसुबह पति ने सोते वक्त पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को कॉल कर कहा कि मैंने पत्नी को मार डाला है, आकर देख लो, लाश घर में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे आंगन में चारपाई पर महिला की डेडबॉडी पड़ी मिली।

गर्दन धड़ से अलग थी। बराबर में ही आरोपी पति बैठा था। पास ही वारदात में प्रयोग किया गया हथियार पड़ा था।

पुलिस ने आरोपी से पूछा कि हत्या क्यों की तो चुप रहा। कैसे की तो बोला कि मैंने अपनी आंखें बंद कर ली और जोर लगाकर कस्सी मार दी। एक बार में गर्दन शरीर से अलग हो गई। इस पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

Exit mobile version