हरियाणा के सिरसा में मुसाहिब वाला गुरुद्वारा के पाठी ने गुरुद्वारे में अपनी पत्नी के प्यार की परीक्षा लेते हुए उसे ब्लेड मार कर लहूलुहान कर दिया। ब्लेड मारते हुए उसने पत्नी से कहा कि अगर तुम्हारे मुंह से चीख निकली तो समझूंगा कि तुम मुझसे प्यार नहीं करती। विवाहिता के हाथ पर ब्लेड से कट के अनेक निशान मिले हैं।
पाठी पति काे अपने प्यार विश्वास दिलाने के लिए पत्नी ने दर्द सहते हुए मुंह से आवाज तक नहीं निकाली और बेहोश हो गई। होश आने पर उसने अपने पिता को फोन किया। इसके बाद पिता बेटी के ससुराल पहुंचा और उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के मानसा निवासी 21 वर्षीय महक (काल्पनिक नाम) की शादी सिरसा जिला के गांव अलीका निवासी जगतार सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उसका पति गांव मुसाहिब गांव के गुरुद्वारा में पाठी का काम करता है। गत दिवस वह अपने पति के पास गुरुद्वारे में आई थी। इस दौरान उसका पति उसे कहने लगा कि तू मुझे कितना प्यार करती है। महक ने जवाब दिया बहुत ज्यादा।
पीड़िता का कहना है कि उसका पति कहने लगा कि मैं तुझे चोट मारता हूं और देखता हूं कि तुम चीखती हो या नहीं। अगर चीखी तो साबित हो जाएगा कि तुम मुझे प्यार नहीं करती।
पीड़िता पत्नी का कहना है कि इसके बाद उसके पति ने गिला कपड़ा लेकर फर्स पर गिरा सारा खून साफ कर दिया। होश आने पर उसने अपने पिता को फोन किया और सारी बात बताई। पिता उसे लेने उसके ससुराल अलीकां आया और बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचा।
