हिसार के कृष्णा नगर में रविवार को ट्रिपल मर्डर हो गया। व्यक्ति ने घर में आपसी कहासुनी के कारण अपने दो सालों और पत्नी को लाइसेंसी रिवॉल्वर से माथे व छाती पर तीन से चार गोलियां मारीं। मृतकों की पहचान गांव धनाना निवासी मनजीत सिंह, मुकेश कुमार और सुमन के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान राकेश पंडित के रूप में हुई। इस वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पुलिस को 7 खोल मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक स्कूल में छुटि्टयां होने के कारण पत्नी सुमन ने अपने मायके जाने की बात कह रही थी। इस बात को लेकर इनका पिछले दो-तीन दिनों से झगड़ा चल रहा था। इस बीच महिला ने मायके फोन करके दोनों भाइयों मनजीत सिंह व मुकेश कुमार को घर पर बुला लिया।

उनके आने के बाद सुबह करीब 10:30 बजे कहासुनी हो गई। इसी दौरान राकेश पंडित ने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर तीनों को गोली मार दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के राकेश पंडित मौके से अपने दो लड़कों और एक लड़की को लेकर फरार हो गया।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही हिसार पुलिस के आला अधिकारी और अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के एरिया को सील कर दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!