Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म: युवकों ने घर में घुसकर बनाई अश्लील वीडियो, विरोध करने पर दी वायरल करने की धमकी

हरियाणा के पलवल शहर में एक विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई है। दो युवक घर में अकेला देखकर घुस गए और दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बनाई। विरोध करने पर वीडियो को वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच अधिकारी जगबती ने बताया कि एक विधवा महिला ने दी शिकायत में कहा है कि वह अकेली ही रहती है। अकसर ससुराल से मायके आती जाती रहती है। पीड़िता का आरोप है कि वह 13 नवंबर को अपने मायके में घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान जिला नूंह के सिंगार गांव निवासी फकरूद्दीन व अताउल्लाह उनके घर आए।

उन्हें पता लगा कि मैं अकेली हूं तो वे दोनों मुझे जबरन कमरे के अंदर ले गए और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी के साथ वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने इतना ही नहीं उसके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। जिसके भय से वह चुप रही।

लेकिन आरोपियों से परेशान होकर उसने इस संबंध में छह दिसंबर को अपने माता-पिता बताया। फिर पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर महिला थाना पुलिस ने 7 दिसंबर को देर शाम दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version