Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी युवक की हत्या

Man in handcuffs

रोहतक में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कलानौर क्षेत्र के काहनौर निवासी सेल्समैन की हत्या की वारदात में तीनों आरोपी शामिल थे। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है, फिलहाल पूछताछ के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

कलानौर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली की गांव काहनौर मे पटवार खाना के पास अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान निहाल पुत्र रणजीत निवासी काहनौर के रूप मे हुई। मृतक युवक के चचेरे भाई सुखदेव की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि निहाल गांव काहनौर के पास स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता था। 16 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजे पता चला कि पटवार खाना गांव काहनौर मेन रोड चौराहे पर निहाल मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है। मामले की जाँच प्रभारी पुलिस चौकी काहनौर उप निरीक्षक राजेश द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान 17 दिसंबर को आरोपी दीपक उर्फ घटरू, रवि उर्फ ताना व सुखबीर निवासी काहनौर को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी रवि व सुखबीर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इसके अलावा आरोपी रवि पर चोरी व सुखबीर पर लड़ाई-झगड़े का एक-एक मामला दर्ज है। आरोपियों ने नशे में निहाल की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

Exit mobile version