Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में घर लौटते समय2 युवकों का हुआ एक्सीडेंट:एक की हुई मौत और दूसरा घायल

रोहतक के गांव मदीना बिधराणा निवासी मुकेश ने टिटौली पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वे खेतीबाड़ करते हैं। उनके पास चार बच्चे (2 बेटे व 2 बेटी) हैं। उसके दूसरे नंबर का बेटा करीब 22 वर्षीय विकास उर्फ विक्की पिछले 10-15 दिन से रोहतक के शीला बाईपास पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। वीरवार को उसके पास फोन आया कि उसके बेटे का व अन्य एक युवक का एक्सीडेंट हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही वे हिसार आउटर बाईपास नजदीक रेलवे लाइन पुल के पास पहुंचे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर जाकर देखा कि उसके लड़के की मौके पर ही एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मौत हो चुकी थी। वहीं आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि उसका लड़का विकास व उनके गांव का अमित मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी बिना इंडिकेटर के सड़क पर खड़ी थी। जिसके कारण उसके लड़के की मोटरसाइकिल टकरा गई। वहीं एक्सीडेंट के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलापु केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

Exit mobile version