Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फतेहाबाद में काम पर जाते वक्त युवक को तेजधार हथियार से काटा; लोग खड़े होकर देखते रहे तमाशा

फतेहाबाद की ठाकर बस्ती में मामूली झगड़े में एक युवक ने हलवाई का काम करने वाले शख्स को तेजधार हथियार से काट दिया। घटना के बाद आरोपी युवक भाग गया। वहीं घायल व्यक्ति तड़पता हुआ सड़क पर गिर गया। इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत को गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के शास्त्री नगर निवासी 28 वर्षीय संदीप कुमार हलवाई का काम करता है। रविवार दोपहर को उसे काम के लिए अग्रोहा जाना था। इसलिए दोपहर 4 बजे वह अपने घर से पैदल ही बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान संदीप का विजय नामक युवक से झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि विजय नामक युवक ने संदीप पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक ने संदीपर पर करीब 10 से अधिक वार किए, जिससे संदीप लहूलुहान हो गया। हैरानी की बात है कि कोई उसे बचाने के लिए नहीं आया। लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। घटना के बाद आरोपित युवक मौके से भाग गया। इसके बाद घटना की सूचना एंबुलेंस को दी।

सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी कहां का था।

Exit mobile version