Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में खाटूश्याम में जाते समयकैंटर की टक्कर से खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली,1 युवक की हुई मौत, दो हुए जख्मी


खाटूश्याम में दर्शन के लिए जाते समय रोहतक के मदीना आउटर बाईपास पर स्थित टोल के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो कई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई लाया गया। यूपी के बागपत के औसिक्का निवासी विकास ने बताया कि वह परिवार के साथ राजस्थान में खाटू श्याम बाबा के दर्शन ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। रात करीब 2:30 बजे जब वह मदीना आउटर पर पहुंचे तो चाचा अशोक को ट्रॉली के टायर से कट-कट की आवाज सुनाई दी।

इस पर उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के किनारे खड़ा किया। तभी पीछे से एक तेज गति से कैंटर आया। उसने ट्रॉली में टक्कर मर दी। इससे ट्रॉली में सवार ताऊ इंद्रपाल सड़क पर गिर गए। उनके सिर पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाचा का लड़का विनीत और विकास जख्मी हो गए। विनीत को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक लाया गया। बहु-अकबरपुर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खेत में पलटी थी ट्रॉली, बच गए ज्यादातर लोग विकास ने बताया वह परिवार के साथ सोमवार दोपहर को खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए घर से निकले ​थे। रात करीब 2 बजे हादसा हो गया। गनीमत रही कि कैंटर की टक्कर के बाद ट्रॉली खेत में पलटी थी। खेत की मिट्टी गीली होने के कारण परिवार के अन्य सदस्यों ज्यादा चोट नहीं लगी।

जब हादसा हुआ तो यह लोग ​ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे पीड़ित विकास ने बताया कि कैंटर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली खेत में पलट गई। जिसमें बैठे अशोक, शकील, धनपत, विपिन, विनीत, देव, वासू, गौरव, रोनक, वंश, अंगूरी, इन्द्रपाल, रेखा, रूबी, शिवानी, मोनी, तमन्ना बाल-बाल बच गई।

Exit mobile version