Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में झज्जर जाते समयचरखी दादरी के बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर हुई मौत: ड्राइवर फरार

रोहतक में मांझा चौक कटेसरा पिलाना रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में चरखी दादरी के रहने वाले बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज किया।

सड़क हादसे का शिकार हुए मृतक की पहचान चरखी दादरी निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई, जो चरखी दादरी से बाइक पर झज्जर के गांव दुबलधन किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को कलानौर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे मनीष ने बताया कि उसके पिता नरेश किसी काम से दुबलधन जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट लगी। इन्हीं चोटों के कारण उसके पिता की मौत हो गई। उन्हें हादसे के बारे में पुलिस से ही सूचना मिली थी। परिवार के लोग जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। उसके पिता खेती बाड़ी का काम करते थे।

कलानौर थाना के जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के बेटे मनीष की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी कार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Exit mobile version