Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में रोड क्रॉस करते वक्त रोडवेज बस ने युवक को कुचला, 2 साल के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

हरियाणा के करनाल में हरियाणा रोडवेज की बस ने युवक को कुचल दिया। युवक सड़क क्रॉस कर रहा था और बस ने पीछे से युवक को टक्कर मार दी। युवक बस के टायर के नीचे आ गया और बस उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। आज दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान गांव बाल पबाना निवासी 28 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई है। शनिवार को रिंकू पक्का खेड़ा मोड के पास अपने बच्चे को लेने के लिए खड़ा हुआ था। जब वह बाइक से सड़क क्रॉस कर रहा था। अचानक तेज रफ्तार बस आई और रिंकू को चपेट में ले लिया। मृतक के भाई ने बताया कि हम तीन भाई है। रिंकू बड़ा था। रिंकू एक सेलर में काम करता था और शादीशुदा था। उसका एक 2 साल बेटा भी है। करीब 4 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। घर में मातम पसरा हुआ है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version