Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

12 से 14 साल के बच्चों को कब लगना शुरू होगी वैक्सीन? जानिए सरकार का क्या है फैसला

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि 12 से 14 साल के आयु के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन जल्द शुरू हो सकता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 12 से 14 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि कि देश में कोरोना की तीसरी लहर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के खिलाफ देश में 15 साल से ज्यादा की आयु वाले सभी लोगों को वैक्सीनेशन चल रहा है।

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत मे 12 से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन देने की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 12 से 18 साल के आयु वर्ग में दी जा सकती है। अभी 15 से 18 ऐज ग्रुप में यही वैक्सीन दी जा रही है इसके बाद 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन भी शुरू किया जा सकता है और इसके लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

देश में अब तक 15-17 साल के 3.31 करोड़ बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसका मतलब, केवल 13 दिन में ही 45 फीसद बच्चे पहली डोज के साथ वैक्सीनेटेड हैं। 15-17 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान 3 जनवरी 2022 से शुरू हुआ था। इन्हें कोवैक्सिन लगाई जा रही है।

Exit mobile version