Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पति ने मांगा खाना तो नाराज हो गई पत्नी, छत से धक्का देकर खुद ही उजाड़ दिया अपना सुहाग

एक इंसान माता-पिता के बाद अपने पार्टनर पर सबसे ज्यादा भरोसा करता है। पर इन दिनाें साथ जीने- मरने की कसम खाने वाले पति-पत्नी ही एक दूसरे की जाम के दुश्मन बन रहे हैं। एक पत्नी अपने पति के लिए तब यमराज बन गई जब उसने खाने की डिमांड कर दी। इतनी सी बात पर ही महिला ने अपना सुहाग उजाड़ दिया।

यह दिल दुखा देने वाली घटना घटी है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में, जहां एक महिला ने कथित तौर पर बहस के बाद अपने पति को छत से धक्का दे दिया। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय दिलशाद ने पत्नी से खाना मांगा तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने उसे धक्का दे दिया और वो छत से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। 

मृतक की बहन ने बताया कि हमने खुद देखा कि  भाभी ने भईया को छज्जे पर से धक्का दे दिया, जब तक हम उन्हें  बचाने पहुंचे तब तक बहुत देर हो गई थी। मृतक की मां कुरैशा ने बताया कि हमारी बहू दो तीन साल से मोबाइल पर बात करती थी, इसी को लेकर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होता था। इससे पहले भी कई बार हमारी बहू हमारे बेटे को मार चुकी है। वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं, उनका पति शराब पिए हुए था जिसके कारण वह नशे में छत पर से कूद गया।

Exit mobile version