Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गेहूं की चोरी:गोदाम के बाहर ड्राइवर ट्रक में सोता रहा;चोर 140 बैग चुरा ले गए,पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जाँच करी शुरू

रोहतक में गेहूं चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के बाहर खड़े ट्रक को चोरों ने निशाना बनाया। रात को ड्राइवर ट्रक के अंदर सोता रहा और चोर पीछे से गेहूं चोरी करके फरार हो गए। चोरों ने ट्रक से करीब 60-70 क्विंटल गेहूं की चोरी की है। ट्रक ड्राइवर ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

झज्जर जिले के गांव दुबलधन निवासी सूरजमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक ट्रक है। वह गेहूं ढुलाई का काम करता है। फिलहाल उसने माजरा मंडी में गेहूं ढुलाई के लिए ट्रक को लगाया हुआ था। 28 अप्रैल की रात को माजरा मंडी से ट्रक में गेहूं भरी थी और रात को करीब 11 बजे लाहली स्थित गोदाम में उतारने के लिए आ गया।

उसने कहा कि रात अधिक होने के कारण ट्रक को खड़ा करके उसमें ही सो गया। रात को गहरी नींद होने के कारण कुछ पता नहीं लगा और किसी ने ट्रक से गेहूं की बोरियां (बैग) चोरी कर ली। जब सुबह उठा तो देखा कि उसके ट्रक से गेहूं की बोरियां चोरी हो चुकी हैं। जब चेक किया तो पाया कि करीब 140 गेहूं की बोरियां चोरी हुई हैं।

पीड़ित ने अपने स्तर पर चोर का पता लगने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत डायल 112 को दी। वहीं आढ़ती को भी चोरी के बारे में बताया गया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version