Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव:2 दिन कोहरे का अलर्ट, 12 जिलों में तापमान 8 डिग्री से नीचे, 13 तक ऐसे ही रहेंगे हालात

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इसके चलते आज और कल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर कम होने के बाद तापमान में फिर से कमी आएगी। 8 दिसंबर यानी आज और कल की रात को उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। 10 से 13 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में कमी आएगी। इस दौरान कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते रात के तापमान में 1.6 डिग्री की कमी आई है। 24 घंटे में हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां पारा 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा के 12 जिले ऐसे रहे जहां पारा 8.0 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इनमें अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, सिरसा, जींद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। हिसार सबसे ठंडा रहा।

इससे पहले 1973 में हिसार का पारा -1.5 डिग्री रहा था। हालांकि, 2013, 2018 और 2020 में भी हिसार का पारा माइनस में जा चुका है।

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी सूबे में मौसम खुश्क रहने की संभावना है। पहाड़ों में रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार लगातार बने हुए हैं, इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार बन रहे हैं। हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Exit mobile version