Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Weekend Special Recipe: बच्चों के लिए फटाफट से बनाएं वड़ा पाव!!

स्ट्रीट फूड बच्चों का बहुत ही पसंद आता है। वह अक्सर इसे खाने की जिद्द करते हैं। लेकिन बाहरी फूड उनके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है। आपने मुंबई के फेमस वड़ा पाव का नाम कई बार सुना होगा। इस वीकेंड आप बच्चों को इसका स्वाद चखा सकते हैं। वड़ा पाव बनाना बहुत ही आसान है। लजीज स्ट्रीट फूड का मजा आप बच्चों को घर में ही चखा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

सामग्री 

पीस पाव – 10-12
बेसन – 3 कप 
तेल – 3 कप 
बेकिंग सोडा – 2 चम्मच 
आलू – 500 ग्राम 
नमक – स्वादअनुसार
हरी मिर्च – 3-4 
सरसों के दाने – 2 चम्मच 
लहसुन – 1 कप 
हींग – 1 चम्मच 
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच 
करी पत्ता – 10-12 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें। फिर इसमें सरसों के दाने, करी पत्ता और हींग डालकर कुछ देर के लिए भून लें। 
2. इसके बाद लहसुन को कद्दूकस कर लें। लहसुन और हरी मिर्च मिश्रण में डालकर भूनें। 
3. फिर आलू उबाल लें। आलू उबालकर मैश करें और उसमें हल्दी और नमक मिलाएं। 
4. सामग्री में आलू का मिश्रण डालकर भून लें। मिश्रण में बेसन, हल्दी, बेकिंग सोडा और पानी मिलाएं। 
5. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। पानी मिलाकर आप मिश्रण से गोल-गोल टिक्कियां तैयार कर लें। 
6. एक पैन में दोबारा तेल गर्म करें और उसमें वड़े डालकर भूनें। 
7. ब्राउन होने के बाद वड़े बाहर निकाल लें। 
8. इसके बाद पाव को आधा-आधा काट लें और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हरी चटनी डालें। 
9. आपका वड़ा पाव बनकर तैयार है। बच्चों को गर्मा-गर्म सर्व करें। 

Exit mobile version