हरियाणा में शनिवार व रविवार को परिवर्तनशील मौसम रहने के बाद अब साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाए रहने के साथ हवाएं चलने का पूर्वानुमान भी है।

हरियाणा में शनिवार के मुकाबले रविवार का दिन गर्म रहा। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि राज्य में यह सामान्य के करीब है। हरियाणा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस सिरसा में दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है। उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान है, विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की भी संभावना है।

प्रदेशभर के मौसम में जिलावाइज हुए बदलाव की बात करें तो एक भी जिला ऐसा नहीं हैं, जहां का अधिकतम तापमान कम हुआ हो। सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल के तापमान में देखने को मिली। नारनौल का अधिकतम तापमान 5 डिग्री की बढ़त के साथ 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!