हरियाणा में मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि सुबह-शाम की ठंड बनी रहेगी। दोपहर के समय आज भी गर्मी का अहसास होगा। न्यूनतम तापमान में आज 0.5 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज हुई हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद कल से मौसम में बदलाव होगा।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 23.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि कल न्यूनतम 23.93 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 24 घंटे के अंदर सबसे गर्म दिन सिरसा का रहा, जहां 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।
वहीं दूसरी ओर हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम को हल्की ठंड रहती है। हालांकि अब उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिवाली के बाद हरियाणा में लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा।
प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। वहीं रात के तापमान में आधा डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि दिवाली के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
सेहत एक्सपर्ट मानते हैं कि जितनी ज्यादा ठंड होगी, PM 10 के कण भारी होने की वजह से निचले स्तर पर रहेंगे, ऐसी सूरत में सांस लेने की दिक्कत और बढ़ेगी।
