हरियाणा में अगले 24 घंटों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में बादल छाए रहेंगे।
प्रदेश के 12 जिलों में बीती रात बारिश दर्ज की गई। इनमें यमुनानगर, पानीपत, हिसार, नूंह, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी, फरीदाबाद और पंचकूला शामिल हैं।
खराब मौसम के कारण अंबाला और कुरुक्षेत्र में स्कूली छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। सोनीपत में कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। शेष जिलों में प्ले-वे से 12वीं तक के स्कूल सामान्य रूप से खुले हैं।
पूरी जानकारी?
कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में घनी धुंध रही। रोहतक के कलानौर में घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही
मौसम विभाग के अनुसार, हल्की धुंध और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश फरीदाबाद में 10 मिलीमीटर, जींद में 7.2 मिलीमीटर और गुरुग्राम में 4.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।
सूबे में बदले मौसम के कारण न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। महेंद्रगढ़ और हिसार में सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं यमुनानगर और करनाल में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान कहीं बादल छाए रहने और सुबह धुंध की संभावना है। इसके अलावा 18 जनवरी को कुछेक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है

