हरियाणा में आज (शनिवार को) अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार केवल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 27 जुलाई से बारिश की संभावनाएं बढ़ेंगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने दो जिलों, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.
हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में कल गर्मी का प्रकोप देखने को मिला. हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम तापमान सोनीपत जिले का देखने को मिला, जहां 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं हरियाणा में आज यानी 26 जुलाई को सुबह का तापमान 29°C है. हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 33°C जैसा महसूस होने की संभावना हो सकती है. हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 0% है, और हवा की गति 5km/h रहेगी, तो दूसरी तरफ अंबाला में सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
