Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 2 दिन बाद बदलेगा मौसम:11 से छाएंगे बादल; बारिश के आसार, अभी रात-दिन का बढ़ रहा पारा

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रात और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी और कमी आ रही है। 24 घंटे के आंकड़ों को देखें तो दिन के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और रात के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का औसत तापमान सामान्य के मुकाबले 3.9 डिग्री ज्यादा हो गया है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में यह सबसे कम 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।

सिरसा में यह सबसे अधिक 20.0 डिग्री रहा। दिन का तापमान अब सामान्य की श्रेणी में आ चुका है। सिरसा में यह 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि 20 नवंबर के बाद रात के तापमान में गिरावट आने लगेगी।

इससे पहले एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा। इससे कहीं – कहीं हल्की बर्फ पड़ने की संभावना बन सकती है। हरियाणा में यह पश्चिमी विक्षोभ 11-12 नवंबर को असर दिखा सकता है। इस दौरान बादल छा सकते हैं। अक्टूबर से अब तक बारिश नहीं हुई है। इसके कारण अक्टूबर में सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमान रहा था। नवंबर में भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं।

Exit mobile version