Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज साफ रहेगा मौसम:आगामी पूरी सप्ताह खिलेगी धूप, बारिश के आसार नहीं; तापमान में होगी बढ़ोतरी

हरियाणा में आज लेकर 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। IMD चंडीगढ़ ने अगले छह दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है और कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। राजधानी चंडीगढ़ समेत सभी 22 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, सुबह और शाम को बर्फीली हवाएं चलने की वजह से ठंड महसूस होगी। 

दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कई जिलों में सुबह, शाम और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी सताएगी। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 02 से 03 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं शुक्रवार को हिसार में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जो 24 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में कहा जा सकता है कि हरियाणा के लोगों को फरवरी में ठंड से राहत मिल सकती है और उन्हें गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मौसम विभाग की मानें, तो आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 और 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, 29, 30 और 31 जनवरी को अधिकम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

मौसम साफ होने से स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को बहुत राहत मिली है। लोग आराम से इस गर्म ठंडे मौसम का आनंद लेते हुए बाहर आ जा रहे हैं और अपना काम कर रहे हैं। दोपहर को तापमान सामान्य होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों में आसानी हुई है।

Exit mobile version