हरियाणा के 5 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं। इन जिलों में बादल छाए रहेंगे, तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। इसके अलावा जीटी रोड बेल्ट के कुछ जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। वहीं पंचकूला और अंबाला में बारिश होने से मौसम बदल गया है। हालांकि शहरों में कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली है।

हालांकि, बुधवार को कई जिलों में बारिश होने के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई है। पिडले 24 घंटे की बात करें तो पंचकूला में दोपहर बाद मौसम खराब हो गया था, लगभग डेढ़ घंटे में यहां 31.00 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम में आए बदलाव से दिन के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। महेंद्रगढ़ में पारा 38.0 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अभी मानसून की 2 दिन वापसी नहीं होगी। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!